कैराना: कोतवाली कैराना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर डाक कांवड़ियों की रही भागमभाग, दो जगह पर कांवड़ियों के गुटों में हुई मारपीट
गुरुवार को कैराना में नेशनल हाइवे पर डाक कांवड़ियों की भागमभाग रही। इसी दौरान आगे निकलने की होड़ में मन्नामाजरा के निकट और पंजीठ बिजलीघर के निकट दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान उनमें मामूली मारपीट हुई। लेकिन, पुलिस ने समय रहते कांवड़ियों को समझा दिया, जिसके बाद कांवड़िए अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर गए।