कानपुर: क्रिसमस डे पर मेट्रो आपके सफर को बनाएगा मनोरंजक, मोतीझील से आईआईटी के बीच मेट्रो में सेंटा क्लॉज बांटेंगे गिफ्ट
क्रिसमस डे पर मेट्रो ने विशेष तैयारी कर रखी है। मोतीझील से आईआईटी मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो में सेंटा क्लॉस बैठेंगे और मेट्रो में सफर कर रहे बच्चों को गिफ्ट बाटेंगे।मेट्रो के अधिकारियों ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया की क्रिसमस डे को विशेष बनाने के लिए मेट्रो ने यह तैयारी की है। पूरे दिन इस तरह का आयोजन किया जाएगा।