कानपुर: यशोदा नगर में डिस्पोजल गिलास और दोने के गोदाम में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
नौबस्ता थाना क्षेत्र की यशोदा नगर में डिस्पोजल गिलास दोने के गोदाम में अचानक आग लग गई।आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। CFO दीपक शर्मा ने मंगलवार 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फायर कर्मियों ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।