कानपुर: केशवपुरम में युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
केशवपुरम ओ ब्लॉक में रहने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ बुधवार सुबह 8 बजे वायरल हुआ। वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई। पुलिस आयुक्त ने स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। वायरल वीडियो में सोफे में बैठा युवक हाथ में अवैध तमंचा लिए हुए दिखाई दे रहा है।