कानपुर: नवाबगंज में आईपीएस के पीआरओ की पत्नी से छेड़खानी का मामला, मुकदमा दर्ज
नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले आईपीएस के पीआरओ की पत्नी के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 7 बजे बताया प्रकरण में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।पीड़िता अपने पति के साथ जिस मकान में किराए पर रहती है उसी में आरोपी भी किराए पर रहते हैं।