सलोन: रमसापुर नहर के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में गिरा, तीन लोग हुए घायल
18:8:2026 को 1:30 दोपहर में जानकारी हुई नसीराबाद थाना क्षेत्र के रमसापुर नहर के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में गिरा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व राहगीरों ने मिलकर ई रिक्शा में सवार तीनों घायलों को नहर से बाहर निकाल। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं घटना की जानकारी नसीराबाद पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी।