शाहजहांपुर: चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, 23 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर समेत 5 गिरफ्तार
शाहजहांपुर। एसपी सिटी ने बताया कि थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, नकबजनी के औजार, कार, बाइक और विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर