चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, ऐसे बची 32 लोगों की जान
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में ऋषिकेश से जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।
-बस में सवार सभी 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
-यात्रियों में दो विदेशी महिला पर्यटक भी शामिल थीं।
-पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।
-विदेशी नागरिकों ने समय पर मदद के लिए हरिद्वार पुलिस और प्रशासन का आभार जताया।
#Haridwar #BusFire #BreakingNews #Uttarakhand #HaridwarPolice #RoadSafety #pahadsamachar #newsupdate #breakingnews