लोहरदगा: बरही के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक युवती गंभीर रिम्स रेफर
सेरेंगहातु निवासी इशाक अंसारी की 24 वर्षीय पुत्री रुकसाना खातून सड़क दुर्घटना में घायल हुई बताया जाता है कि भंडरा बीआरसी में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रुखसाना खातून अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से भंडरा बीआरसी से सेरेंगहातु अपने घर आ रही थी। इसी दौरान बरही के समीप सामने से मवेशी के आ जाने से सड़क पर गिर पड़े जिसके बाद एक ऑटो ने चपेट में ले लिया।