लोहरदगा: जोंजरों में वज्रपात से एक युवती की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
लोहरदग़ा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अन्तर्गत जींगी गांव के जोजरो में गुरुवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत गई थी जिसके शव का पोस्टमार्टम आज किया गया। मृतिका की पहचान जींगी गांव निवासी सलामत अंसारी की 24 वर्षीय पुत्री सहाना परवीन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सहाना जोजरो कब्रिस्तान के समीप पशुओं के लिए खेत में घास काट रही थी।