लोहरदगा: नगर भवन में झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत का राज्य स्तरीय जिला सम्मेलन शनिवार को होगा आयोजित
लोहरदगा :झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के जिलाध्यक्ष समसुल अंसारी ने कहा कि झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत का जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार को नगर भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसमे जिले के चौकीदारों के अलावा अन्य जिले के चौकीदार शामिल होंगे। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।