लोहरदगा: बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत केंद टोली में वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे की हुई मौत दो बच्चे हुए घायल
मृत बच्चे की पहचान अरुण महली के 10 वर्षीय पुत्र आर्यन महली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्कूल से आने के बाद बच्चे आम चुनने गए हुए थे इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से तीन बच्चे इसके चपेट में आ गए। एंबुलेंस के सहायता से तीनों बच्चों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों जांच कर आर्यन महली को मृत घोषित कर दिया वही रितेश उरांव और रूपेश महली घायल है।