लोहरदगा: भंडरा मुख्य पथ में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
दोनो बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे इसी दरमियान दोनो की आपस में सीधी टक्कर हो गई।इस दरमियान जो बाइक को किशोर उरांव चला रहा था उस बाइक पर एक छः वर्ष का उसका पुत्र सवार था जिसे भी गंभीर चोटें आई है।घायल युवकों की पहचान कमलेश साहू ग्राम कचमची थाना भंडरा वहीं दूसरा छः वर्षीय मासूम बच्चा सुखेर उरांव ग्राम बोंडो चपा टोली थाना सीसई जिला गुमला का रहने वाला है।