गोरखपुर: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगील निषाद पुत्र अमरनाथ, निवासी बड़ी रेतवहिया, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर के रूप मे