पाटन: खैरी नूनसर में मूक बधिर के साथ मारपीट का मामला, नूनसर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज पुलिस कर रही है मामले की जांच
चौकी प्रभारी गिरीश धुर्वे ने रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि ग्राम खैरी नूनसर की रहने वाली इत्ती बाई चौधरी ने रिपोर्ट लिखाई की वह अपने बेटे अंबिका चौधरी के साथ घर के आंगन में बैठी थी इसी दौरान पवन,राजा, रामचरण मेहरा तीनों पुराने विवाद पर आकर मारपीट करने लगे। बेटे के साथ जमकर मारपीट की गई जिससे उसे चोटें आई। नूनसरचौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।