मुगलसराय: मुगलसराय के डॉ. अभिमन्यु पांडेय को लंदन में मिला सम्मान
मुगलसराय के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को लंदन स्थित हाउस ऑफ पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 10 अप्रैल को आयोजित इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में उनके उत्कृष्ट होम्योपैथिक शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया।रविवार सुबह 10 बजे डॉ. पांडेय ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वभर से 150 चुनिंदा विशेषज्ञों ने भाग लिया।