बहराइच: महाराजसिंह नगर में खेत जा रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल
सुजौली रेंज के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। तभी तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराज सिंह नगर निवासी भागवती देवी (52) शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। तभी तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया।