बहराइच: मल्हीपुर मार्ग जौहरा मोड़ के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने गुरुवार को मल्हीपुर मार्ग जौहरा मोड़ के पास से थाना दरगाह पुलिस ने एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त बाबू पुत्र सुल्तान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।