बहराइच: बौडी मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बौडी मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां सुलेमान की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह किसी काम से जा रहा था। तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी।