बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ डीएम व एसपी ने की बैठक लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दिए दिशा निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए तैनात किए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों, यूपी जिला अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक की। डीएम एसपी ने इस दौरान कहा कि सभी अधिकारी चुनाव के दौरान पूरी तरह निष्पक्ष रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।