बहराइच: नानपारा कस्बे में छात्र को मारपीट कर किया घायल, थाने में दी गयी तहरीर
नानपारा कोतवाली के भवनियापुर निवासी अब्दुल रहमान का बेटा कस्बे के एक निजी स्कूल से 18 मार्च को पेंसिल खरीदने निकला था। इसी दौरान यासिर ने सलमान पर हमला कर डंडे से मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को नानपारा सीएचसी भेजा । वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिए। पुलिस जांच में जुटी है।