धौलपुर: भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया सहित 4 लोग गिरफ्तार, भाजपा कार्यालय के बाहर हुई थी फायरिंग
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मंगलवार को पुलिस ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर ली है। फायरिंग के मामले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।