सरदारशहर: सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड से किसान छात्रावास तक मुख्य सड़क बदहाल, गड्ढों से लोग परेशान
चूरू जिले के सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड न्यू मार्केट से किसान छात्रावास तक जाने वाली मुख्य सड़क की खराब हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। स्थानीय दुकानदार जेपी सारण ने बताया लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।