कांकेर: पखांजूर में महतारी एक्सप्रेस के चालक की लापरवाही से बाइक सवार हुआ घायल
Kanker, Kanker | Oct 12, 2024 कांकेर जिले के पखांजूर में महतारी एक्सप्रेस 102 के चालक के लापरवाही से आज गंभीर दुर्घटना घट गया है। इसमें महतारी एक्सप्रेस के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मार दिया।जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हे प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा पखांजूर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।