कांकेर: कलेक्टर ने जिले में देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश किया घोषित
Kanker, Kanker | Oct 11, 2024 जनसंपर्क विभाग कांकेर ने शुक्रवार को शाम ६ बजे जानकारी देते हुए बताया की कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आगामी 1 नवम्बर को ‘गोवर्धन पूजा’ के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) पर्व हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय के लिए लागू नहीं है।