कांकेर: कांकेर में पहली बार सुवा नृत्य महोत्सव की बिखरी छटा
Kanker, Kanker | Oct 12, 2024 शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लगभग 10 बजे कांकेर नगर में पहली बार कांकेश्वरी नवरात्र महोत्सव के बैनर तले सुवा नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ बस्तर के कोने कोने से सांस्कृतिक टोलियो ने अपना हुनर का रंग बिखेरा। कार्यक्रम में लोकगायिका आरु साहू ने भी विशेष प्रस्तुति दी. मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक आशाराम नेताम रहे।