कोंडागांव: कोंडागांव HDFC बैंक से घर वापस जाते समय तरईबेड़ा की महिला बैंक के पास ही चलती बाइक से गिरकर हुई घायल, DH में भर्ती
कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लाक अंतर्गत तरईबेड़ा निवासी 45 वर्षीय मोतीबाई मंडावी पति महांगू मंडावी आज अपने बैंक काम से कोंडागांव आई हुई थी।वहीं HDFC बैंक से वापस घर जा रही थी।उसी दौरान चलती बाइक से अचानक गिर कर घायल हो गई। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई है जिसे परिजनों द्वारा निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।