जगदलपुर: बस्तर आईजी सुंदरराज पी को मिली नई जिम्मेदारी, वरिष्ठ पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
बस्तर संभाग के वरिष्ठ पत्रकारों ने आज बस्तर आई जी सुंदरराज पी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके बस्तर में लंबे कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई तथा पुरानी यादों को साझा करते हुए आत्मीय चर्चा हुई।उल्लेखनीय है कि सुंदरराज पी ने बस्तर में लगभग 13 वर्ष 5 माह तक अपनी सेवाएं दीं।