घाघरा: गुनिया गांव में बांका नदी से बालू का अवैध उत्खनन, ग्रामीणों ने प्रशासन से रोकने की मांग की
Ghaghra, Gumla | Apr 18, 2026 घाघरा प्रखंड के गुनिया स्थित बाका नदी से बालू का अवैध उत्खनन लगातार जारी है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दर्जनों ट्रैक्टर चालक प्रतिदिन नदी से बालू निकालकर गुनिया की ओर से गुमला तक परिवहन कर रहे हैं। यह गतिविधि सुबह से लेकर शाम तक बेखौफ जारी रहती है, लेकिन प्रखंड प्रशासन अब तक मौन बना हुआ है।