बरकट्ठा: चुगलामो पंचायत के अंबा बगिया में राजू पोल्ट्री फार्म से अज्ञात चोरों ने मुर्गियां चुराईं
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के चुगलामो पंचायत अंतर्गत अंबा बगिया में राजू मुर्गा पोल्ट्री फार्म दुकान से अज्ञात चोरों के द्वारा मंगलवार बुधवार रात्रि 1:30 बजे खिड़की का दरवाजा तोड़कर मुर्गा चोरी कर लिया । इसके बाद आज बुधवार सुबह 6:30 बजे राजू कुमार ने बताया कि तीन बार पहले भी इसी प्रकार चोरी हो चुका है लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रहा है।