नंदा की चौकी–मालदेवता निर्माण कार्यों पर रूचि भट्ट ने तोड़ी चुप्पी!
नंदा की चौकी और मालदेवता में हुए निर्माण कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूचि भट्ट का बयान सामने आया है।
रूचि भट्ट ने साफ कहा कि वह संबंधित कंपनी में हिस्सेदार हैं और किसी भी जिम्मेदारी से भाग नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है और सरकार जो भी कार्रवाई करना चाहेगी, उसके लिए वे तैयार हैं।
अब इस बयान के बाद जांच की रिपोर्ट और सरकार की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।