पुपरी: बाजपट्टी स्थित रघुनाथ नेपाली उच्चविद्यालय में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन
बाजपट्टी स्थित रघुनाथ नेपाली उच्चविद्यालय में मंगलवार को 2 बजे दिन में डीएम रिची पांडेय के उपस्थिति में सहयोग शिविर आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों के अलग अलग स्टाल लगाए गए थे। जहां लोगो ने अपनी शिकायत दर्ज की। इस मौके पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को आवेदनों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।