खजनी: नगर पंचायत उनवल के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल नगर के क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
नगर पंचायत उनवल के संग्रामपुर कस्बे में उनवल स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर नगर पंचायत उनवल के नगर अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दुबे के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ भारी संख्या में गाजे बाजे के साथ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।