दादरी: गेझा गांव में नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के गेझा गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुए पड़ोसियों ने पति-पत्नी के मध्य बीच बचाव कराया। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक महिला ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है, यदि लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।