दादरी: बिसरख क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 14 वर्षीय किशोर, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से बाजार के लिए निकल 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं परिजनों ने अब घटना के लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने बताया है कि टीमों का गठन कर लापता किशोर की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसे सकुशल बरामद किया जाएगा।