दादरी: सेक्टर-62 के समीप आपसी विवाद में दबंगों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-62 के समीप शुक्रवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पैसे मांगने पर आपा खोते हुए दफंगों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है, यदि शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।