दादरी: सूरजपुर क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। मारपीट की घटना घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया है कि घटना को 24 घंटे हो चुके हैं।