मंझनपुर: महंगाई, बिजली और पेपर लीक के मुद्दे पर सपा ने मंझनपुर मुख्यालय में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक इंद्रजीत सरोज, एमएलसी मान सिंह यादव और जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव एवं महिला सभा अध्यक्ष विभा यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मंझनपुर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है।