पाटन: कटंगी के कई ग्रामों में बारिश के बाद सड़कों के हाल खराब, छात्रों और मरीजों को परेशानी, सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन
Patan, Jabalpur | Jul 11, 2026 कटंगी के अनेक ग्रामों के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अपनी परेशानी को लेकर कटंगी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और सड़कों की बदहाली को दूर करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है की बारिश के चलते छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती। तहसीलदार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।