गाज़ियाबाद: मोदीनगर में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मोदीनगर के जहांगीरपुर गांव में रविवार शाम को गोतस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया। गांव के पास स्थित खेत में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन किया। शाम लगभग 5:30 बजे पट्टी मार्ग पर स्थित जहांगीरपुर के पास खेत में कई पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना मिली।