गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद
थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने चोरी की घटना कारित करने वाले गजेंद्र नाम के 1 शातिर अभियुक्त को रविवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे डासना से कुढिया गढ़ी जाने वाली रोड पर पैरीफेरल के आगे कुडिया गढ़ी गांव की तरफ से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।