गाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल डंडा बरामद
थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे ऋतिक शर्मा नाम के 1 शातिर अभियुक्त को रविवार शाम करीब 5 बजे मैनुअल इंटेलिजेन्स, गहन पूछताछ एवं अन्य सूत्रों से जानकारी कर घटना का खुलासा करते हुए सदरपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से अलाकत्ल एक डंडा बरामद किया गया है।