फिरोज़ाबाद: जिला जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही एक महिला कैदी की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद की जिला जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला कैदी की बुधवार की देर शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। महिला कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदी का नाम शशि देवी बताया जा रहा है। फिलहाल शशि देवी की तबियत खतरे से बाहर बताई जा रही है।