शाजापुर: ज्योति नगर प्राथमिक विद्यालय में सजा एफएलएन बाल मेला, बच्चों की प्रतिभा निखरी, अभिभावकों ने सराहा
विद्यार्थियों के सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन की अवधारणा के अंतर्गत शासकीय शालाओं में संचालित शिशु कक्षाओं के साथ एफएलएन कक्षाओं के विद्यार्थियों का एफएलएन मेला शनिवार को जिले की सभी शालाओं में आयोजित किया ज्योति नगर प्राथमिक विद्यालय में भी शनिवार को तृतीय एफएलएन बाल मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।