बज्जू: बज्जू पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई की, डोडा पोस्ट जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Apr 13, 2026 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बज्जू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा एवं वृताधिकारी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।