ओबरा: सलखन में बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बाजार में बारिश के दौरान एक हादसे में पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए एक कच्चे मकान में बैठी बालिका पर अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई।बताया जा रहा है की सलखन निवासी गुड्डू की पांच वर्षीय पुत्री आंशी सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश से बचने के लिए घर के पास प्लास्टिक से ढके एक जर्जर कच्चे मकान में बैठी थी।