हरदा: RTI कार्यकर्ता पर हमला: ज़मीन दिखाने के बहाने बुलाकर रॉड और लाठियों से पीटा, सिर में चोट और पैर फ्रैक्चर
Harda, Harda | Mar 25, 2026 सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फोरलेन बायपास पर मंगलवार शाम आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उन्हें बहाने से बुलाया और वहां पहुंचते ही लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में आनंद जाट को गंभीर चोटें आई हैं… उनके सिर पर गहरी चोट है और बायां पैर भी फ्रैक्चर हो गया है।