रायबरेली: आईटीआई ग्राउंड में सोनिया गांधी ने कहा- मेरा सिर श्रद्धा पूर्वक आपके सामने झुका हुआ है, रायबरेली और अमेठी मेरा परिवार है
आपके सामने मेरा सिर श्रद्धा से झुका हुआ है।तीस साल तक आपने एक सासंद के रूप में आपने मुझे सेवा का अवसर दिया। ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रायबरेली और अमेठी मेरा परिवार है। मेरे जीवन की कोमल यादें यहां से जुड़ी हुई हैं। सौ साल से मेरे परिवार की जड़ें इस मिट्टी से जुड़ी हुई हैं। गंगा मां की पवित्र यह रिश्ता रायबरेली के किसान आंदोलन के साथ शुरू हुआ।