रायबरेली: शिवाजी नगर-जलती हुई महिला की मिली लाश के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही शिनाख्त कर घटना का किया खुलासा
मिल एरिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत,शिवाजी नगर में,गुरुवार को जलती हुई महिला की मिले,शव के मामले में,24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया है। शुक्रवार को थाना अध्यक्ष,संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि,थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर की रहने वाली,कमला देवी पत्नी,बाबूलाल उम्र 71 वर्ष जो,मानसिक विक्षिप्त थी।जिसने खुद को आग लगा लिया था।जिससे उसकी मौत हो गई।