रायबरेली: सोनिया गांधी ने आईटीआई मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा- मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं
रायबरेली की जनता से सोनिया गांधी की भावुक अपील, तीस साल तक आपने मुझे सेवा का मौका दिया। आपके सामने मेरा सिर श्रद्धा से झुका हुआ है। रायबरेली और अमेठी मेरा परिवार है। आज मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना, वैसे ही राहुल को अपना मानकर रखना है। राहुल आपको निराश नहीं करेगा।